लौआ क्षेत्र में बस और ऑटो की भिड़ंत,कई घायल; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)ने दिखाई तत्परता
रेवा : बैकुंठपुर से रीवा आ रही पूजा बस सर्विस की बस ने लौआ क्षेत्र में एक ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
संयोगवश घटना के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संदीप मिश्रा उसी मार्ग से गुजर रहे थे। हादसा देखते ही उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोककर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार घायल अंदर ही फंस गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकलवाया तथा तत्काल 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई।
इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी चिकित्सालय, रीवा भेजा गया। साथ ही उन्होंने अमहिया थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि घायलों के समुचित एवं त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें गोल्डन ऑवर के दौरान आवश्यक चिकित्सीय सहायता मिल सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका,जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.