बारिश से पहले हो रहे बड़े-बड़े दावे,लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं-अविराज
रेवा - आगामी बारिश के मौसम को लेकर प्रशासन और नगर निगम द्वारा तैयारियों के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं,लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। यह आरोप समाजसेवी एवं युवा नेता अविराज ने लगाया है। अविराज ने कहा कि शहर के कई वार्डों में नालियों की सफाई अधूरी है,जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में पहली ही बारिश में जलभराव और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि केवल कागजी दावों और बैठकों तक सीमित रहने के बजाय संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वास्तविक समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अविराज ने कहा कि यदि समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किए गए तो बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.