रीवा में निकला विशाल कैंडल मार्च,भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि
रीवा - जहां पर विगत दिवस बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में रीवा शहर में विशाल कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व समाज के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठाई।
कैंडल मार्च का शुभारंभ विवेकानंद पार्क से हुआ, जो शिल्पी प्लाजा होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। मार्च के दौरान "भरत भूषण तिवारी अमर रहें" तथा "न्याय दो" जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी पंडित सतीश चौबे एवं आशीष तिवारी (सिब्बू) ने कहा कि भरत भूषण तिवारी सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए थे और उनकी मृत्यु की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई हो। वक्ताओं ने बिहार सरकार से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी स्तर पर लापरवाही या दोष सिद्ध होता है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और आवश्यक सहायता प्रदान करने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे, जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी (सिब्बू) सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुधीर पांडेय,मोहित चौबे,जयकृष्ण पांडेय,अनुराग मिश्रा,दीपेंद्र शर्मा,राजकुमार शुक्ला,उमेश उपाध्याय,प्रसू तिवारी,विपुल सिंह,अभिषेक सिंह चंदेल,देवांशु अवस्थी,बालकृष्ण द्विवेदी,ऋषि द्विवेदी,शुभम शुक्ला,अजीत द्विवेदी,सचिन सिंह बघेल सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.