ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

रेवा - सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने आलोक पटेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए चुनौती देने जैसी बातें भी सार्वजनिक रूप से कही गई हैं, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है।

समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग, समाज या समुदाय के प्रति अभद्र एवं भड़काऊ टिप्पणी सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है, इसलिए ऐसे मामलों में सख्ती बरती जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे सहित प्रसू तिवारी,अनुराग मिश्रा,राजकुमार शुक्ला, रहीश शुक्ला,मोहित चौबे,गौरव मिश्रा, पीयूष द्विवेदी,रोशन शुक्ला, सुभाष शर्मा, शिवम पांडे एवं बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि सामाजिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.