सरकार के दावे फर्जी खाद संकट बरकरार- शिव सिंह

रेवा : खरीफ सीजन के शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में डीएपी यूरिया की भारी किल्लत किसानों को झेलनी पड़ रही है। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोर्चे के नेता एड शिव सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के सभी दावे फेल हो चुके हैं। खाद के लिए किसानों को लंबी कतारों में जुटना पड़ रहा है। खाद का अभाव बताया जाकर ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है जिसकी बुकिंग हो भी जाती है उसको खाद के लिए कई किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। कालाबाजारी जमाखोरी के कारण दाम महंगे हैं। पूर्व में किसानों को दिक्कतें नहीं होती थी क्योंकि चार-पांच गांव के बीच स्थित समितियों से आसानी से खाद मिल जाती थी। वर्तमान सरकार ने उस आसान सिस्टम को तोड़ दिया है जिससे किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिव सिंह ने सरकार से मांग करते कहा कि प्रत्येक समितियों में ऑनलाइन सुविधा की व्यवस्था कराई जाए जिससे अपने नजदीकी समिति से किसान आसानी से खाद ले सकें। इसी तरह डीजल के भी संकट बरकरार हैं ट्रैक्टर ले जाने पर ही डीजल दिया जा रहा है और वह भी सिर्फ 50 लीटर ऐसे में किसान कैसे खेती करेगा।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.