फर्स्ट क्राई प्री-स्कूल की नई शाखा शुरू ढेकहा में प्री-स्कूल का शुभारंभ
रीवा - शहर के ढेकहा क्षेत्र में रविवार को फर्स्ट क्राई प्री-स्कूल की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। संस्थान में प्रारंभिक शिक्षा के लिए गतिविधि आधारित (एक्टिविटी-बेस्ड) और स्क्रीन-फ्री शिक्षण पद्धति अपनाने की बात कही गई है, जिसमें बच्चों को मोबाइल,टीवी या अन्य डिजिटल स्क्रीन के बजाय खेल,रचनात्मक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर दिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्री-स्कूल में आयु के अनुरूप तैयार किए गए लर्निंग मॉडल के साथ सुरक्षित कक्षाएं,प्ले एरिया,एक्टिविटी ज़ोन और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। संस्थान का उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक,शारीरिक,सामाजिक और रचनात्मक विकास को संतुलित रूप से बढ़ावा देना है।
प्रबंधन ने बताया कि बच्चों को कहानी,संगीत,कला एवं शिल्प (आर्ट एंड क्राफ्ट) तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संवाद कौशल,आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार के विकास पर भी विशेष ध्यान देने की योजना है। विद्यालय के डायरेक्टर प्रियेश कनौडिया और शीतल कनौडिया ने बताया कि संस्थान की स्थापना उनके पिता जुगल किशोर कनौडिया के उस सपने को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई थी। उन्होंने कहा कि संस्थान में शिक्षा के साथ बच्चों के समग्र विकास और संस्कारों पर भी विशेष फोकस रहेगा। नई शाखा शुरू होने के साथ अब शहर के अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हो गया है।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.