दो वर्ष पूर्व दिवंगत हो चुके व्यक्ति को नायब तहसीलदार जवा ने मृतक को भेजी नोटिस

रेवा : जिले के ग्राम इटमा तहसील जवा निवासी सत्यनारायण सिंह उम्र 81 वर्ष का निधन विगत 2 वर्ष पूर्व 23 जुलाई 2024 को हो गया था। मृतक सत्यनारायण सिंह व अन्य के विरुद्ध ग्राम इटमा के ही निवासी शिवेंद्र सिंह ने एक राजस्व प्रकरण सन 2024 में दायर किया था जिसका निराकरण भी 20 मई 2024 को हो चुका था इसके बाद उसी प्रकरण से संबंधित एक अपील प्रकरण का निराकरण एसडीएम जवा के यहां से 27 मई 2026 को होना नोटिस में लेख किया गया है। उस समय भी सत्यनारायण सिंह जीवित नहीं थे उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी 1 अगस्त 2024 को जारी हो चुका था। ऐसी स्थिति में नायब तहसीलदार राजेश शुक्ला सर्किल अतरैला तहसील जवा ने अपने पत्र दिनांक 18 जून 2026 के माध्यम से किस आधार पर मृतक के नाम नोटिस जारी की है। इसकी स्पष्ट रूप से जांच होनी चाहिए साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.