मजबूत लड़ाई के लिए लामबंदी करें किसान-डॉ सुनीलम

रीवा : किसान संघर्ष समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक गांधी भवन भोपाल में  आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एड शिव सिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू , प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, रामकुमार सनोडिया, सज्जे चंद्रवंशी, अशोक बघेल, शत्रुघ्न यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि डॉ सुनीलम ने संगठन के विस्तार, प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, प्रदेश स्तरीय भोपाल में आगामी 1 सितंबर को प्रदर्शन, दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चे के 28 जुलाई को सम्मेलन तथा 29 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के सम्मेलन में भागेदारी तथा भारत-अमरीका ट्रेड डील के हस्ताक्षर होने के अगले दिन बड़े आंदोलन की कार्यवाही तथा 10 अगस्त को किसानों से जुड़ी समस्याओं,खाद डीजल की कमी, महंगाई, एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्जा मुक्ति, भूमि अधिग्रहण पर रोक आदि मुद्दे को लेकर प्रभावशाली आंदोलन चलाए जाने बड़ी रणनीति तैयार की गई।
डॉ सुनीलम ने कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है पूरा देश आंदोलन की राह पर है पूरे देश के किसान संगठन लामबंद हो चुके हैं। दिल्ली में जारी नौजवानों के आंदोलन को हमारा समर्थन है। 
बैठक में प्रमुख रूप से नर्मदा बचाओ आंदोलन के भगवान सेप्टा, सिंगरौली किसंस जिला अध्यक्ष एड अशोक सिंह पैग़ाम, रीवा जिला अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह, छिंदवाड़ा अध्यक्ष दादूराम वर्मा अलीराजपुर अध्यक्ष नवनीत मंडलोई, झाबुआ से प्र कार्यकारिणी सदस्य गोर सिंह भटेरा, जिला अध्यक्ष  कलसिंह मचार, सिंगरौली कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश शाह, छिंदवाड़ा से सतीश जैन, रवि वर्मा, भूरा पटेल, भागीरथी उइके, बड़गू लाल कुमरे, लक्ष्मण डेहरिया, अटल वर्मा, रामेश्वर मोहन वर्मा हेमेंद्र सिंह बड़वानी, गंगाराम साहू माचागोरा, चंद्रर सिंह बामनिया रघुनंदन साहू , नागेंद्र शाह समारू सिंह मरकाम, थान सिंह, नवनीत पटेल, परशुराम चंद्रवंशी, राधेश्याम चंद्रवंशी दुबेलाल चंद्रवंशी छिंदवाड़ा काशी सिंह मरकाम श्री चंद्र धुर्वे धर्मराज गोड़ अर्जुन सिंह मरकाम करण सिंह रावत अलीराजपुर श्याम बिहारी आदि सैकड़ों की संख्या में साथी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यालय सचिव भागवत परिहार ने दी है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.