ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पुलिस सत्यापन घूम रहे फेरीवाले? पुराने मोबाइल के बदले बर्तन देने का कर रहे कारोबार
रीवा - जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों कुछ फेरीवाले गांवों घूम घूम कर पुराने एवं खराब मोबाइल फोन के बदले स्टील और प्लास्टिक के बर्तन देने का कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इनमें से कई फेरीवाले बिना पुलिस सत्यापन के गांवों में घूम रहे हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फेरीवाले घरों में पहुंचकर पुराने या खराब मोबाइल फोन के बदले बर्तन देने का प्रस्ताव रखते हैं। हालांकि,अधिकांश मामलों में उनके पास पहचान पत्र या पुलिस सत्यापन से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में उनकी पहचान और गतिविधियों को लेकर लोगों के मन में संदेह की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर व्यापार करने वाले सभी फेरीवालों का सत्यापन कराया जाए। उनका कहना है कि बिना आवश्यक दस्तावेजों और पुलिस वेरिफिकेशन के गांवों में व्यापार करने वालों की जांच की जाए,ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि जांच में बिना आवश्यक सत्यापन के फेरीवाले संचालित पाए जाते हैं,तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.