सेमरिया पुलिस की बड़ी सफलता,72 घंटे में गुम नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

रेवा : सेमरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 72 घंटे के भीतर गुम नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब, लौटाई परिवार की मुस्कान। पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना सेमरिया पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम नाबालिग बालिका को मात्र 72 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटना का संक्षिप्त विवरण फरियादी द्वारा थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना किसी सूचना के घर से कहीं चली गई है। शिकायत के आधार पर थाना सेमरिया में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश एवं तकनीकी जांच की। अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 72 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से न केवल एक परिवार की खुशियां वापस लौटीं, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ। सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रामशिरोमणि सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री,आरक्षक प्रबल त्रिपाठी एवं महिला आरक्षक मेघा पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

 

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.