सेमरिया पुलिस की तत्परता से फिर लौटी एक माँ की मुस्कान,तीन दिनों में दूसरे गुमशुदा बालक को सकुशल किया दस्तयाब

रेवा : पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरण सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत सेमरिया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना सेमरिया पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर दूसरे गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे एक परिवार की खुशियां वापस लौट आईं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सफलता को हासिल किया।

पुलिस के अनुसार, फरियादी ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका नाबालिग पुत्र बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया है। शिकायत के आधार पर थाना सेमरिया में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा बालक को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने सेमरिया पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल,उप निरीक्षक लंकेश प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री,आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, जितेन्द्र बागरी एवं जोगेन्द्र गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.