चंदा चोर गैंग की सपा पर हैं निगाहें- शिव सिंह

 रेवा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एड शिव सिंह ने बिना किसी का नाम लिए चंदा चोर गैंग पर निशाना साधते हुए कहा कि चंदा चोर गिरोह की निगाहें अब सपा पर हैं। शिव सिंह ने यह भी कहा कि हमारे नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी जब गैंग के लोग तोड़ नहीं पाए तब अब सपा के जनक नेताजी मुलायम सिंह यादव एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। शिव सिंह ने चोर गिरोह को चेतावनी देते हुए कहा कि गिरोह के प्रमुख लोग हमारे सब्र और शालीनता की परीक्षा न लें। शिव सिंह ने यह भी कहा कि देशभर में जितने भी लोग चोर गैंग के सदस्य हैं सबने भगवान राम के नाम पर चंदा वसूली चंदा चोरी की है। राम जी के यहां सबकी फाइलें खोली जा रही हैं। सरकारें बदलने पर उत्तर प्रदेश सहित देश के हर जिले में अलग से जेलें बनाई जाकर उन जेलों का नाम मंदिर चंदा चोर जेल रखा जाएगा जिसमें देश भर के मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपियों को रखा जाएगा।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.