संसद मार्च दौरान छात्रों पर लाठी चार्ज कायराना हरकत- शिव सिंह

रेवा : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर से देश के प्रखर समाजसेवी सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के विरोध एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों नौजवानों एवं समर्थकों के शांतिपूर्ण संसद मार्च दौरान देश में बैठी जुल्मी हुकूमत ने निहत्थे नौजवानों छात्रों पर पुलिस एवं शादी वर्दी के गुंडो से उनके ऊपर लाठियां चलवाई आंसू गैस के गोले छोड़े गिरफ्तारियां कराई कई छात्र नौजवान बुरी तरह घायल हुए। जिसकी निंदा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से कायराना हरकत की है उसे देश माफ नहीं करेगा और उन्होंने यह भी कहा कि अब देश में बिगुल बज चुका है तानाशाह तेरी जुल्मी हुकूमत क्रांति को नहीं रोक पाएगी।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.