ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी कामयाबी सेमरिया पुलिस ने 4 दिन में खोज निकाली लापता नाबालिग, माँ के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
रीवा : सेमरिया थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए महज चार दिन के भीतर लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया,पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है और माँ के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन और एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने थाना सेमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। शिकायत पर थाना सेमरिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी और मैदानी स्तर पर तेजी से कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई 2026 को बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, एएसआई गिरजा प्रसाद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, आरक्षक विवेक सिंह तथा महिला आरक्षक मेघा पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सेमरिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक परिवार की खुशियाँ लौटाईं, बल्कि 'ऑपरेशन मुस्कान' के उद्देश्य को भी सार्थक साबित किया।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.