नई Brezza Facelift के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री डॉ.राज भूषण चौधरी व त्योंथर के युवा भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल
रेवा : राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित कनॉट प्लेस स्थित देश की सबसे पुरानी एवं अग्रणी ऑटोमोबाइल डीलरशिप Competent Automobiles Co. Ltd. में नई Maruti Suzuki Brezza Facelift का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ऑटोमोबाइल उद्योग से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि, उद्योग प्रतिनिधि एवं कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। अतिथियों ने नई Brezza Facelift का विधिवत अनावरण कर इसके आधुनिक डिज़ाइन, अत्याधुनिक तकनीक एवं उन्नत सुरक्षा सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी से नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नई तकनीक से लैस वाहन न केवल ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि देश के ऑटो सेक्टर को भी नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
भाजपा युवा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत फीचर्स से युक्त वाहन ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे तथा ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर ड्राइविंग अनुभव उपलब्ध कराएंगे। समारोह में Competent Automobiles Co. Ltd. के जीएम (सेल्स) मनीष शर्मा एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए टीम की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर कंपनी ने नई Maruti Suzuki Brezza Facelift के प्रीमियम इंटीरियर, आकर्षक एक्सटीरियर, अत्याधुनिक फीचर्स, उन्नत सुरक्षा मानकों और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उपस्थित अतिथियों ने वाहन का अवलोकन कर उसके नए स्वरूप एवं सुविधाओं की प्रशंसा की। भव्य आयोजन के साथ संपन्न यह लॉन्च समारोह ऑटोमोबाइल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नई Brezza Facelift से ग्राहकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा, शानदार प्रदर्शन और अधिक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव मिलने की उम्मीद जताई गई।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.