नशे के खिलाफ सेमरिया पुलिस का शिकंजा! NDPS के दो मामलों में फरार आरोपी दबोचे

रीवा : प्रहार 2.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे अमित सोनी और सागर कुशवाहा गिरफ्तार।रीवा जिले में नशे के कारोबार और उससे जुड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस का ‘प्रहार 2.0’ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सेमरिया पुलिस ने NDPS एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई का शिकंजा और कस दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे प्रहार 2.0 अभियान के तहत रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देश एवं SDOP सिरमौर रूपेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई तेज की।
इसी क्रम में सेमरिया पुलिस ने NDPS एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपी अमित सोनी निवासी अबेर, जिला सतना तथा सागर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपियों पर पुलिस की पैनी नजर

NDPS के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी। पुलिस टीम की सक्रियता के चलते दोनों आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के अपराध में शामिल होकर कानून से बच निकलना आसान नहीं होगा।
सेमरिया पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान प्रहार 2.0 की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.