रीवा में सीएससी की भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
रीवा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रीवा जिले में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में सीएससी वीएलई जब देशभक्ति के नारों के साथ सड़कों पर उतरे तो माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा में वीएलई का उत्साह और देश के प्रति समर्पण देखते ही बना।
तिरंगा यात्रा को सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
गांव-गांव डिजिटल सेवाओं की पहुंच बना रहे वीएलई
सीएससी जिला प्रबंधक रीवा रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों तक डिजिटल और जनसेवा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। सीएससी केंद्रों पर आधार संबंधी सेवाएं,पैन कार्ड, आयुष्मान भारत,ई-श्रम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान, बीमा,पेंशन,बिजली बिल भुगतान,रेल एवं यात्रा सेवाएं, टेली-लॉ,ई-डिस्ट्रिक्ट सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि सीएससी वीएलई सरकार और आम नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। गांव-गांव तक डिजिटल सेवाओं को पहुंचाकर वीएलई न केवल लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ रहे हैं, बल्कि डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
तिरंगे के साथ दिया एकता और जनसेवा का संदेश
तिरंगा यात्रा के जरिए सीएससी वीएलई ने केवल देशभक्ति का प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, डिजिटल सशक्तिकरण और जनसेवा का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया। यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को और मजबूत कर दिया।
सीएससी की यह पहल रीवा जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ गांव-गांव तक जनसेवा और डिजिटल सुविधाओं की पहुंच का संदेश देने वाली प्रभावी पहल के रूप में सामने आई।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.