नेशनल हाईवे-30 पर 7 KM तक एक भी कट नहीं,करीब 10 गांवों की जनता परेशान आखिर सड़क
रीवा – मैहर मार्ग पर नेशनल हाईवे-30 के चोरहटा बायपास से मैहर-सतना तिराहा तक करीब 7 किलोमीटर के हिस्से में समुचित कट/क्रॉसिंग नहीं होने से करीब 10 गांवों की जनता को भारी परेशानी* का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल—हाईवे के दूसरी तरफ जाएं तो जाएं कैसे?
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल, बाजार, अस्पताल अथवा रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए हाईवे के दूसरी तरफ जाना पड़ता है, लेकिन करीब 7 किलोमीटर तक कोई समुचित कट या सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं होने* से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। करीब 10 गांवों की जनता का सीधा सवाल है—आखिर नेशनल हाईवे-30 को क्रॉस करने के लिए रास्ता कहां है?*
ओवरब्रिज बने, सर्विस रोड बदहाल अगडाल और गोविंदगढ़ मोड़ बेला में बने ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड की हालत भी खराब* बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार सर्विस रोड की बदहाली के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
उमरी में जल निकासी की समस्या भी बरकरार
नेशनल हाईवे-30 से लगे ग्राम पंचायत अगडाल के उमरी गांव में जल निकासी की समस्या* भी लंबे समय से बनी हुई है। पर्याप्त नाली नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा होने का खतरा बना रहता है। करीब 50 परिवारों को हर बारिश में जलभराव की चिंता सताती है। पानी भरने पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के आवागमन में भी परेशानी होती है।
जनता के बड़े सवाल नेशनल हाईवे-30 पर 7 किलोमीटर तक सुरक्षित कट/क्रॉसिंग क्यों नहीं? करीब 10 गांवों की जनता आखिर हाईवे कैसे पार करे? अगडाल और गोविंदगढ़ मोड़ बेला के ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड बदहाल क्यों?ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों से पूरे मार्ग का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर सुरक्षित कट/क्रॉसिंग, सर्विस रोड का सुधार और उमरी में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।* ग्रामीण जनों ने दिया चेतावनी यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
जनता का सबसे बड़ा सवाल करोड़ों रुपये की लागत से बने नेशनल हाईवे-30 पर यदि करीब 10 गांवों की जनता को 7 किलोमीटर तक सड़क पार करने के लिए कोई सुरक्षित रास्ता ही नहीं मिलेगा, तो आखिर स्थानीय ग्रामीण इस हाईवे का उपयोग कैसे करें?*
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.