हाउस अरेस्ट कर बीजेपी नेताओं को सपा पढ़ाएगी संविधान-शिव सिंह

रीवा  : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने योगी सरकार की हाउस अरेस्ट नीति का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि भारतीय संविधान और कानून के तहत सरकार किसी भी व्यक्ति को चाहे वह विपक्ष का नेता हो या सामान्य नागरिक उसे मनमाने ढंग या बिना किसी कानूनी अधिकार के नजर बंद नहीं कर सकती है। शिव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार सपा सहित विपक्षी नेताओं को किस संविधान कानून व अधिकार के उन्हें घरों में नजरबंद कर रही है। क्या योगी सरकार से जनहित के मुद्दों पर सवाल करना अपराध है। भारत का संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार देता है लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा लगता है कि योगी सरकार की पुलिस ने संविधान की किताब बंद करके अपनी अलग ही किताब खोल ली है। क्या योगी सरकार एवं उनकी पुलिस ने अपने आप को संविधान से ऊपर समझ लिया  है सत्ता संविधान से बड़ी नहीं होती लोकतंत्र में सवाल पूछने वालों को उनके सवालों का जवाब दिया जाता है उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया जाता। शिव सिंह ने कहा कि आजादी के पूर्व से लेकर आज तक हमेशा भाजपाइयों ने अंग्रेजों की गुलामी किया है। भाजपाइयों ने कभी भी ईमानदारी से संविधान को नहीं पढ़ा है और न ही यह लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं। शिव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने पर समाजवादी पार्टी सबसे पहले बीजेपी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर संविधान पढ़ाएगी।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.