दुष्कर्म और लूट के दो अलग-अलग मामलों में था फरार सेमरिया पुलिस ने विशेष टीम बनाकर दबोचा
रीवा - जिले से है जहां सेमरिया पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुष्कर्म और लूट के दो अलग-अलग मामलों में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे ₹12 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव सिंह उर्फ भोले पिता दिलीप सिंह, उम्र 25 वर्ष,निवासी ग्राम मरैला, थाना सिरमौर,जिला रीवा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक,एक मामले में नाबालिग के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट पर थाना सेमरिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान नाबालिग को दस्तयाब कर उसके कथन लिए गए। पुलिस के अनुसार, विवेचना में आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म किए जाने के आरोप सामने आने पर प्रकरण में धारा 65(1), 87 बीएनएस तथा धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
दो मामलों में घोषित था इनाम
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा संबंधित मामले में ₹7 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वहीं लूट के एक अन्य मामले में भी आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था। इस तरह आरोपी पर कुल ₹12 हजार का इनाम घोषित था।
विशेष टीम ने लगातार की तलाश
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सेमरिया पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश और तलाश की। आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी संजीव सिंह उर्फ भोले को दस्तयाब कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों मामलों में अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए उसे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा (ग्रामीण) संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल एएसआई रामशिरोमणि सिंह बघेल प्रधान आरक्षक 263 प्रमोद अग्निहोत्री आरक्षक विक्रम वर्मा
आरक्षक शिवम सिंह आरक्षक शुभवंत मिश्रा
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.