कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में कृषि उद्यमियों ने लिया प्रशिक्षण

रीवा : एग्री एन्टरप्रेप्रेनुएर ग्रोथ फाउंडेशन (AEGF )के माध्यम से  कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने और किसानों एवं कृषि उद्यमियों को आधुनिक एवं लाभकारी कृषि व्यवसायों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र,मझगवां में बटन एवं ऑयस्टर मशरूम उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सतना जिले के कृषि उद्यमियों (Agri. Entrprenuers  ) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डॉ.अखिलेश जागरे  के माध्यम से मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक,आवश्यक संसाधन, उत्पादन प्रक्रिया,तापमान एवं नमी प्रबंधन,स्वच्छता,रोग एवं कीट प्रबंधन तथा मशरूम की पैकिंग एवं विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से बटन मशरूम एवं ऑयस्टर मशरूम की उत्पादन तकनीक को प्रायोगिक रूप से समझाया गया,जिससे कृषि उद्यमियों को इसे व्यवसाय के रूप में अपनाने की संभावनाओं की जानकारी मिली। विशेषज्ञों ने बताया कि कम भूमि एवं सीमित संसाधनों में मशरूम उत्पादन शुरू कर अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित किया जा सकता है।प्रशिक्षण के दौरान कृषि उद्यमियों ने मशरूम उत्पादन की विभिन्न गतिविधियों को नजदीक से देखा और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं एवं व्यावहारिक समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। “देखकर सीखना और सीखकर अपनाना” इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य रहा।कार्यक्रम के माध्यम से कृषि उद्यमियों को पारंपरिक कृषि के साथ-साथ मशरूम उत्पादन जैसे वैकल्पिक एवं मूल्यवर्धित कृषि व्यवसायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार,स्थानीय स्तर पर उद्यमिता तथा किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विज्ञान केंद्र,मझगवां और एग्री एन्टरप्रेप्रेनुएर ग्रोथ फाउंडेशन (AEGF )के की तकनीकी टीम एवं संबंधित कृषि उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.