विदिशा तक पहुंची अमहिया पुलिस,नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब

रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां घर से बिना बताए निकली नाबालिग बालिका की तलाश में अमहिया पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उसे विदिशा से सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां बालिका सुरक्षित अपने परिवार के पास पहुंच गई,वहीं लंबे समय से बेटी की चिंता में परेशान परिजनों ने राहत की सांस ली।पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक फरियादी ने 7 अगस्त 2026 को थाना अमहिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की।

तकनीकी इनपुट से विदिशा तक पहुंची पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन एवं सीएसपी आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका की तलाश के लिए विभिन्न तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के बीच पुलिस को बालिका के विदिशा में होने का सुराग मिला।इसके बाद पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए विदिशा पहुंचकर बालिका को सकुशल दस्तयाब किया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बेटी लौटी तो परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
नाबालिग बेटी के सुरक्षित वापस मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने अमहिया पुलिस की तत्परता और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार जताया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि नाबालिग बच्चों की तलाश को लेकर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम, उप निरीक्षक गौरव मिश्रा, सउनि मनोज प्रजापति, प्रधान आरक्षक शबाना बेगम, आरक्षक पूनम पांडे,आरक्षक विकास तिवारी एवं आरक्षक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.