आम आदमी पार्टी ने रवि मिश्रा को सौंपी ग्रामीण जिले की कमान,गांव-गांव संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
रीवा : आम आदमी पार्टी ने रीवा जिले में संगठन को मजबूती देने की दिशा में रवि मिश्रा को जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद राजनीतिक गलियारों में पार्टी के ग्रामीण संगठन को लेकर चर्चाएं तेज हैं।वहीं, जिम्मेदारी मिलने पर रवि मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प जताया है।रवि मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और किसानों, मजदूरों, युवाओं सहित आम नागरिकों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
गांव-गांव तक पहुंचेगी पार्टी,जनसमस्याओं को बनाया जाएगा मुद्दा
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाना नहीं, बल्कि ग्रामीण जनता के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना भी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन विस्तार पर जोर
रवि मिश्रा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि मिश्रा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का ग्रामीण संगठन रीवा जिले में कितनी सक्रियता के साथ जनसमस्याओं को उठाता है और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करता है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.