सिरमौर चौराहे के ब्यूटी पार्लर में चोरी का पर्दाफाश,18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार,1.55 लाख का माल बरामद

रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां पर सिरमौर चौराहे के ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाने वाले 18 वर्षीय आरोपी को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी इरफान खान,निवासी सिटी कोतवाली क्षेत्र के कब्जे से कॉस्मेटिक सामान और मोटर पंप सहित करीब 1.55 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार, पार्लर संचालक 12 अक्टूबर की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन दुकान खोलने पर सामान गायब मिला,जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में चोरी का खुलासा होने का पुलिस ने दावा किया है।

पहले से चोरी का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में भी चोरी का मामला दर्ज है। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।सिरमौर चौराहे जैसे व्यस्त इलाके में चोरी की इस वारदात ने दुकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए,हालांकि पुलिस की कार्रवाई में चोरी का माल बरामद होने का दावा किया गया है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.