अपराधियों और असामाजिक तत्वों की अब खैर नहीं!अमहिया में थाना प्रभारी मनोज गौतम ने संभाली मोर्चे पर कमान

रेवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले के अमहिया थाना क्षेत्र से है जहां पर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए अमहिया पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज गौतम स्वयं मैदान में उतर गए हैं। उनके नेतृत्व में कांबिंग गश्त और सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।अमहिया थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस का फोकस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने पर है। थाना प्रभारी मनोज गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार निगरानी और गश्त के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है।

अपराधियों पर निगरानी, आमजन में सुरक्षा का भरोसा
पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाकर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।अमहिया पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और निगरानी पर जोर दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि इस अभियान के जरिए अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को कितनी सफलता मिलती है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.