प्रशासन के सामने खड़ा हुआ सवाल आखिर न्याय की मांग के लिए टावर पर चढ़ने को क्यों मजबूर हुआ युवक?
रीवा - जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ दुवारी से एक मामला सामने आया है,जहां जमीनी विवाद में न्याय नहीं मिलने से नाराज एक युवक टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।जानकारी के अनुसार,युवक का जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा है। मामले में न्याय नहीं मिलने से आहत होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है।बड़ा सवाल यह है कि जमीन से जुड़े विवाद में युवक को आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाना पड़ा? क्या संबंधित अधिकारियों तक उसकी शिकायत पहुंची थी और यदि पहुंची थी,तो अब तक उसका निराकरण क्यों नहीं हो सका? मामले में प्रशासन की भूमिका और युवक की समस्याओं के समाधान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। मामले में अधिकारियों की प्रतिक्रिया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.