रायपुर कर्चुलियान जनपद के दो पंचायतों में निर्माण कार्य पर सवाल,घटिया निर्माण का आरोप ग्रामीणों ने जांच की मांग की
रीवा : रीवा जिले के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंइया कला एवं ग्राम पंचायत पडरिया में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्यों में मानकों का पालन नहीं किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत कुंइया कला और पडरिया में हाल ही में कराए गए नव निर्माण कार्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर / हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों का कथित आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इस संबंध में ठेकेदार दीनदयाल पटेल के कार्यों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
सबूत नवनिर्मित भवन में दरारें
तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नवनिर्मित भवन की दीवार में खिड़की के नीचे से बड़ी दरार आ गई है। प्लास्टर उखड़ रहा है और नींव के पास से भी दीवार कमजोर दिखाई दे रही है। तस्वीर इस खबर के साथ संलग्न है।
पडरिया में भी ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि केवल कुआं कला ही नहीं, ग्राम पंचायत पडरिया में भी निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
मांग: निष्पक्ष जांच हो
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि दोनों जगहों पर हुए नव निर्माण कार्य के निर्माण कार्यों की तकनीकी टीम से निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
नोट: यह समाचार ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों और मौके से प्राप्त फोटो के आधार पर प्रकाशित किया जा रहा है। संबंधित पक्ष का जवाब आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.