लोकतन्त्र की बहाली के लिए सड़कों पर निकलें - डॉ सुनीलम
रेवा : मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य , पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के नेतृत्व में रीवा जिले की सिरमौर तहसील के ग्राम डिहिया एवं सेमरिया के ग्राम झलवार में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी तथा एसआईआर रद्द करने लोकतंत्र बहाली एवं किसानों के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर किसान पंचायत एवं तिरंगे के साथ जनता मार्च का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एड शिव सिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल संभागीय संयोजक पुष्पेंद्र सिंह एड प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र रामखेलावन निरत जिला अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह सिरमौर अध्यक्ष गोविंद तिवारी सेमरिया के संयोजक फौजी चक्रधर सिंह जिला सचिव अनिल मिश्रा पूर्व सरपंच सीताराम सिंह उपाध्यक्ष रामपाल सिंह भरत कुशवाहा शिवेन्द्र सिंह लल्लू टाल छोटेलाल सिंह बाल्मीक विश्कर्मा रामसखा पांडे लालमणि सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। किसान पंचायत में एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज़ा मुक्ति, न्यूक्लियर पावर प्लांट योजना रद्द करने आदि मुद्दों पर भी जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने कहा कि 1947 के बाद फिर एक बार देश लोकतंत्र की बहाली के लिए सड़कों पर हैं। किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं सभी शामिल संगठनों के द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे एसआईआर रद्द करने की मांग की जा रही है। आज का दिन लोकतंत्र की बहाली के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा।कार्यक्रम का संचालन बंसपति सिंह ने किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह रावेंद्र सिंह इन्द्रजीत सिंह रमेश प्रताप सिंह तोषण सिंह सुरेश सिंह ज्ञानेन्द्र सिंह अशोक सिंह इन्द्रमणि प्रसाद दुबेदी अनंत सिंह राकेश सिंह योगेन्द्र सिंह रामभान सिंह शैलेंद्र सिंह पुष्पेंद्र सिंह मनभरण विश्वकर्मा वीरभान सिंह रामविश्वास सिंह छत्रपाल सिंह सूर्यबली सिंह राजबहोरन सिंह ज्वाला प्रसाद पांडे राजेश पांडे रामराज मिश्रा अजय तिवारी राजराखन शुक्ला आदि सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.