डॉ सुनीलम के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने एसकेएम ने किया जनता मार्च
रेवा : संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर एसकेएम कोर कमेटी मेंबर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम के नेतृत्व में रीवा में लोकतंत्र बचाने विवेकानंद पार्क से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक तिरंगे झंडे के साथ जनता मार्च आयोजित कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी तथा एसआईआर रद्द करने लोकतंत्र बहाली एवं किसानों के राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दो एमएसपी की कानूनी गारंटी कर्ज़ा मुक्ति न्यूक्लियर पावर प्लांट योजना रद्द करने आदि मुद्दे शामिल किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा लोकतंत्र बहाली के लिए इस देश के आवाम के संघर्ष के साथ खड़ा है आगामी 26 नवंबर संविधान दिवस से संयुक्त किसान मोर्चा देश भर में आंदोलन तेज करेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एड शिव सिंह अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल बीकेयु टिकैत मऊगंज अध्यक्ष हीरालाल पटेल अध्यक्ष फौजी यदुवंश प्रताप सिंह मऊगंज अध्यक्ष अजय कुमार पटेल लोकनाथ पटेल पूर्व सरपंच रामायण पटेल प्रदीप बंसल गोविंद तिवारी मोहम्मद तौहीद अनिल मिश्रा उपाध्यक्ष रामपाल सिंह भरत कुशवाहा रामनारायण सिंह खुशीलाल पटेल गीता बंसल ललिता बंसल वीरेन्द्र सिंह रावेंद्र सिंह इन्द्रजीत सिंह राजेश्वर तिवारी श्रीभा विश्वकर्मा संजय पटेल कमलेश्वर पटेल सोभनाथ कुशवाहा तोषण सिंह रमेश सेन संतोष पटेल अंशु सिंह अजय सिंह शंकर बहादुर पटेल इंद्रभान सिंह सत्यनारायण सिंह नागेंद्र पटेल बुद्धसेन पटेल आदि सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.