इथेनॉल युक्त पेट्रोल से वाहनों को भी हो रहा डायबिटीज - शिव सिंह

रेवा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने केंद्र सरकार के 100% इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी देने के फैसले पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानव शरीर में शुगर बढ़ने से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी होती है, उसी प्रकार इथेनॉल युक्त पेट्रोल से देश के करोड़ों पेट्रोल वाहनों को भी डायबिटीज जैसी बीमारी हो गई है।शिव सिंह ने कहा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से वाहनों के इंजन लगातार डैमेज हो रहे हैं। वाहनों का माइलेज 20-25% तक कम हो गया है और इंजन के कल-पुर्जे समय से पहले नष्ट हो रहे हैं।केंद्र सरकार प्रदूषण कम करने और कच्चे तेल का आयात घटाने का हवाला दे रही है,लेकिन हकीकत में इससे आम वाहन मालिक पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को लाभ पहुँचाने के लिए पेट्रोलियम वाहनों को धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना बनाई है। पहले 20% इथेनॉल मिलाया और अब 100% इथेनॉल वाहनों की मंजूरी दे दी गई, जो देश की जनता और किसानों के साथ बड़ा छल है।किसानों को इथेनॉल उत्पादन में लाभ का सपना दिखाया गया था, लेकिन लाभ बड़ी कंपनियों को मिल रहा है और नुकसान आम जनता और वाहन चालकों को हो रहा है।सरकार को चाहिए कि वह पहले आम जनता के करोड़ों पुराने वाहनों के संरक्षण और विकल्प की स्पष्ट नीति बनाए,न कि जबरन इथेनॉल थोपे।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.