सेमरिया में नशीली कफ सिरप और टैबलेट के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,फरार सह आरोपी गिरफ्तार!

रीवा - जिले में अवैध नशीली कफ सिरप और टैबलेट की खरीद-बिक्री के मामले में सेमरिया पुलिस ने फरार सह आरोपी गौरव सिंह उर्फ आकाश सिंह (26) निवासी ग्राम खारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सागर कुशवाहा निवासी करमई और गौरव सिंह उर्फ मोनू निवासी खारा के कब्जे से अवैध नशीली कफ सिरप और टैबलेट जब्त की गई थीं। पूछताछ में आरोपियों ने रिंकू कुशवाहा निवासी हरदुआ और गौरव सिंह उर्फ आकाश सिंह निवासी खारा से नशीली कफ सिरप व टैबलेट खरीदकर बेचने की बात बताई थी।मामले में रिंकू उर्फ अमृतलाल कुशवाहा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि गौरव सिंह उर्फ आकाश सिंह फरार बताया जा रहा था। 31 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।

नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना जरूरी

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की अवैध खरीद-बिक्री युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच भी अहम है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है या नहीं।

इन अधिकारियों और जवानों की रही भूमिका

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन तथा एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेमरिया शिवा अग्रवाल की टीम ने की। कार्रवाई में उप निरीक्षक लंकेश वर्मा, आरक्षक प्रबल त्रिपाठी, पंचमलाल प्रजापति और शिवम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.