दीपावली मिलन में शामिल होगे डिप्टी सी.एम. राजेन्द्र शुक्ला,कार्यक्रम मानस भवन में कल
रेवा : मानस मंडल,हिन्दू धर्म परिषद,रिदम म्यूजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 18 नवम्बर को सायं 06ः00 बजे से मानस भवन में दीपावली मिलन के साथ शरद महोत्सव के आयोजन में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नगर वासियों से भेंट कर अपनी शुभकामनायें प्रेषित करेगे। आयोजन की अध्यक्षता संजय गांधी अस्पताल के पूर्व संचालक डॉ0 सी.बी.शुक्ला करेगे। बतौर विशिष्ट अतिथि नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, समाज सेवी डॉ0 के0के0परौहा,डी.पी.सिंह परिहार, डॉ0 राहुल मिश्रा, एस.पी.तिवारी, पूर्वन.नि.आयुक्त पन्नालाल अवस्थी,जगजीवनलाल तिवारी, राजयोगिनी लता बहन की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर तीन बैंको में स्टेट बेंक, यूनियन बैंक और कुटास बैंक को धार्मिक रचनात्मक कार्यो में सहयोगी भूमिका के निमित्त विशिष्ट सेवा सम्मान-2026 प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही नगर के पॉच स्कूलो में भारतीय संस्कारों की शिक्षा प्रदान करने के निमित्त गीतांजलि, गीता ज्योति, किडजी वर्ल्ड, बिल्लाबांग एवं शासकीय स्कूल मगुरहाई को रीवा शैक्षणिक सम्मान-2026 दिया जायेगा। इस अवसर पर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता डॉ0 विनोद तिवारी को विंध्य धरा का नाम रोशन करने के निमित्त अभिनंदन किया जायेगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अविराज, डॉ0 संतोष अवधिया, पियूषेन्द्र त्रिवेदी, अवनीश शर्मा ने दी है। हिन्दू धर्म परिषद के संस्थापक नारायण डिगवानी के मार्गदर्शन में होने वाले कार्यक्रम में गीत-संगीत-नृत्य के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेगे। दीप प्रज्जवलन और आतिशबाजी से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इस शुभ अवसर पर कलम परिवार के कवियो द्वारा रचनापाठ कर दीपावली की शुभकामनायें प्रेषित की जायेगी। मानस मंडल के अध्यक्ष सुभाष बाबू पांडे, हिन्दू धर्म परिषद के अध्यक्ष संजय तिवारी मुन्नू संरक्षक केदार गुप्ता एड0, अवधेश श्रीवास्तव, रिदम ग्रुप के महासचिव पियूष मिश्रा, श्याम गंगवानी, अर्चना शुक्ला आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत करेगे। व्यवस्था में सहयोग उमेश कुशवाहा, ऋषिशंकर मिश्रा एवं लीना साहू करेगे। पहली बार आयोजित होने वाले शरद महोत्सव में शामिल होने सभी नगर वासियो से अनुरोध आयोजन समिति ने किया है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.