मऊगंज की महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों ने सीधी के गजरी गांव में जाना महुआ से बिस्किट

रेवा : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत रीवा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा (IAS) के मार्गदर्शन में महिला स्व-सहायता समूहों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया।मऊगंज जिले की महिला समूह सदस्यों ने सीधी जिले के मझौली विकासखंड अंतर्गत गजरी गांव स्थित महुआ प्रसंस्करण यूनिट का भ्रमण कर महुआ से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस दौरान मझौली एसडीएम एवं राज्य प्रशासनिक अधिकारी आकाश अग्रवाल ने महिलाओं को महुआ आधारित खाद्य उत्पादों के निर्माण,प्रसंस्करण और व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
भ्रमण के दौरान महिलाओं ने महुआ से बिस्किट,लड्डू सहित अन्य खाद्य उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया,प्रसंस्करण तकनीक,गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादों के विपणन की बारीकियां समझीं। इस अवसर पर सीधी जिला आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक,रीवा के जिला परियोजना प्रबंधक अमित मिश्रा एवं जिला प्रबंधक इरशाद मंसूरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस पहल का उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूहों को महुआ आधारित उत्पादों के निर्माण और व्यवसाय से जोड़कर स्थानीय स्तर पर उद्यम स्थापित करना तथा उनकी आमदनी बढ़ाना है। इससे मऊगंज जिले में स्थानीय संसाधनों पर आधारित महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर : अर्जुन  तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.