सेमरिया पुलिस ने अपहृता को नागपुर से किया दस्तयाब,दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा : रीवा जिले की सेमरिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के नागपुर से दस्तयाब किया है। मामले में बालिका के बयान के आधार पर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत थाना सेमरिया में दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान बालिका को नागपुर से बरामद किया गया।
महिला पुलिस अधिकारी और न्यायालय के समक्ष दिए गए कथनों में बालिका ने ग्राम हर्दी निवासी अंकित उर्फ गौरव रावत पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 64(2), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 का इजाफा किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित उर्फ गौरव रावत (19),पिता संतोष प्रसाद रावत,निवासी ग्राम हर्दी, थाना सेमरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका 
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, एसआई सुशीला साकेत, एएसआई संतोष कुमार पाण्डेय, आरक्षक मकरध्वज द्विवेदी एवं महिला आरक्षक निशा सिंह परिहार।
पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी रूपेंद्र धुर्वे के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.