हर युग में भटके समाज को कलमकारों ने दी है सही दिशा-डॉ0 रशमी शुक्ला

रीवा : शांतिधाम में कलम परिवार के दीपावली मिलन काव्य संध्या में कवि शांतिदूत का हुआ सम्मान!हर युग मं अधकार में भटकते समाज और लोगों को तत्कालीन कलमकारों ने सही दिशा देकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया है आजादी की लड़ाई में कवियों गीतकारों साहित्यकारों की भूमिका आज भी प्रासंगिक है जिसे नकारा नही जा सकता है, कलम परिवार हमेशा नयी पीढ़ी को तैय्यार करने ऐसे आयोजनों में उनको सीखने के अवसर प्रदान करता है जिसके लिये उसकी जितनी सराहना की जाये कम है। यह सारगर्भित उदगार ब्रहमाकुमारी कला-संस्कृति प्रभाग के आमंत्रण पर शांतिधाम झिरिया में आयोजित दीपावली मिलन के अवसर पर आयोजित काव्य दीप संध्या के अनुगामी आयोजन में पूर्व संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग डॉ0 रश्मी शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। खुशियों से भरे आयोजन की अध्यक्षता कर रहे कलम परिवार के संस्थापक नारायण डिगवानी ने कहा कि नगर के रचनाकारों को खुला मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य संस्था निरंतर करने का प्रयास करती है साहित्य सृजन ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें रचनाकारों की कृतियॉ कबीर-तुलसी जैसी कालजयी हो सकती है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मुकुन्द प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ कवि रामसुन्दर द्विवेदी,वरिष्ठ शायर हशमत रीवानी, हिन्दू धर्म परिषद के संरक्षक अवधेश श्रीवास्तव, बी.के.विजय देव भाइ्र ने अपनी दीपावली की शुभकामनायें अर्पित की। मंच संचालन में कलम परिवार के संरक्षक नागेन्द्र मिश्रा मणी ने अपने मुक्तक एवं दोहो से कवियों को परिचय कराते हुये आमंत्रित किया। स्वागत युवा अध्यक्ष सत्यम शुक्ला, महिला शाखा महासचिव रश्मी शुक्ला किरण एवं उपाध्यक्ष साधना तिवारी ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्टा पहना कर किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत मॉ वाणी की वंदना के साथ प्रतिभा दुबे ने करते हुये दीपावली की शुभकामनायें दी- जले दीपक जगमग हो हर घर उजियारा। सामूहिक दीप प्रज्जवलन कर दीपावली मिलन को यादगार किया गया।आयोजित काव्य दीप संध्या में वरिष्ठ कवि एवं गीतकार डॉ0 राम सरोज द्विवेदी शांतिदूत को उनकी प्रभावशाली साहित्यिक सेवाओं के निमित्त शाल श्रीफल-स्मृति चिन्ह के साथ अभिनंदन-सम्मान किया गया इस अवसर पर सम्मानित कवि शांतिदूत ने पढ़ा नवदीपों की स्वर्णिम किरणें, जीवनपथ आलोकित कर दे ंके साथ मानव जीवन से जुड़े अढ़ाई अक्षरों की महती भूमिका की जानकारी देकर अदभूत ज्ञान बॉटा। विशिष्ट अतिथि हशमत रीवानी ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर पढ़ा- मया्रदा पुरूषोत्तम राम ना होते तो मर्यादा की बात कौन करता आज। कवियित्री तृप्ति तिवारी गुंजन ने अपनी रचना में गहन चिंतन का परिचय दिया-निःशब्द खामोशी में भी छुपे अर्थ होते है। प्रिंसू अनिरूद्ध दुबे ने अपनी रचना में देश की बात की सैनिक जब राकेट-मिसाइल चलाते है, तो दुश्मन के छक्के छूट जाते है। उनके साथ साधना तिवारी, वंदना मिश्रा, शौर्य शुक्ला, रामसुन्दर द्विवेदी, शिवांशु पाण्डेय, आर्यश द्विवेदी, आराधना गौतम, प्रमोद कुमार भुजवा, सत्यनारायण गुप्ता ने अपनी उपस्थिति के साथ दीपावली की बधाई प्रेषित की साथ ही आयोजन के लिये कलम परिवार का आभार प्रदर्शन किया।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.