लोकतंत्र संविधान पर हमला करने वालों को यात्राएं निकालने का अधिकार नहीं- शिव सिंह
रीवा : संविधान और लोकतंत्र पर निरंतर हमला करने वाली पार्टी के लोग आज खुद लोकतंत्र व संविधान बचाने की दुहाई देकर यात्राएं निकाल रहे हैं शर्म आनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के रीवा दौरे को लेकर कहा कि संविधान व लोकतंत्र बचाने के नाम पर यात्रा का तमाशा कर जनता को गुमराह न करें पहले स्वयं आप प्रदेश की जनता के नाम पर लिए गए अरबों खरबों रुपए के कर्ज का हिसाब दें। शिव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी रीवा में उद्घाटन-शिलान्यास बहुत हो गया अब सिर्फ हिसाब दीजिए। गांव-गांव सड़कें टूटी हैं शहर में गड्ढे ही गड्ढे हैं सड़कों पर चलना मुश्किल है रोजाना गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्मार्ट मीटर जबरन थोपे जा रहे हैं। किसान को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है आम नागरिकों को भारी भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। किसानों की फसलें जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से समाप्त हो रही हैं। नल-जल योजना कागज पर चल रही है।गांव में पानी के लिए हाहाकार। शहरी क्षेत्र में दूषित जल परोसा जा रहा है। संजय गांधी अस्पताल में दवा नहीं डॉक्टर नहीं जांच के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है। गांव के PHC में ताला गरीब इलाज के लिए प्राइवेट के हवाले कर दिया गया है। किसान को MSP नहीं कर्ज माफी नहीं खाद-बीज महंगा फसल का दाम नहीं। मनरेगा में काम नहीं मजदूरी नहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं भवन जर्जर हैं। प्राइवेट स्कूलों की लूट गरीब का बच्चा पढ़ाई से बाहर है। कर्मचारी को पुरानी पेंशन नहीं संविदा-अतिथि शिक्षक आंगनबाड़ी आशा पंचायत सचिव पटवारी सब परेशान हैं आउटसोर्सिंग ने नौकरी को मजदूरी बना दिया। रीवा में नशे का व्यापार खुलेआम चल रहा है गांजा शराब स्मैक इंजेक्शन से युवा बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस कार्रवाई नाम की माफिया को संरक्षण है चोरी लूट महिला अपराध बढ़ रहे हैं थानों में सुनवाई नहीं। महंगाई लूटखोरी भ्रष्टाचार चरम पर है। रीवा की जनता की तबाही के लिए न्यूक्लियर पावर प्लांट का निर्माण यह तमाम मुद्दे आज लोगों की जुबान में है। शिव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी शहर सहित पूरे जिले भर में सड़के गायब हैं लेकिन आपके आगमन पर प्रशासन ने रात्रि में चोरी चोरी सड़कें बनाई क्या यही आपका एवं आपके पार्टी व सरकार का चरित्र है। समाजवादी पार्टी इसका जवाब चाहती है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.