रीवा में बीजेपी ने स्वयं अराजकता फैलाई-अमरेश पटेल

रेवा - समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरेश पटेल ने भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता मिटाओ रीवा में आयोजित पदयात्रा को लेकर बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के गृह जिले रीवा में लोकतंत्र बचाने अराजकता हटाने के नाम पर सीएम मोहन यादव की अगुवाई में सांसद विधायक एसपी कलेक्टर के साथ बीजेपी ने सड़कों पर यात्रा निकालकर कलेक्टर रीवा द्वारा लगाई गई धारा 163 BNS का स्वयं उल्लंघन किया है जिसकी सरकार वही अपनी पुलिस प्रशासन को लेकर अराजकता मिटाने के नाम पर सड़क पर उतरे शर्म आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वयं सांसद जनार्दन मिश्र की अनर्गल बयान बाजी का मंच से समर्थन किया जो बेहद चिंताजनक है। सरकार ने यात्रा के नाम पर करोड़ों रुपया फूंक दिया प्रदेश कर्ज में डूबा है सरकारी प्राइवेट स्कूलों से छात्र छात्राओं को बुलाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया गया जो गंभीर चिंता का विषय है।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.