सी .एम. शिवराज ने गुढ़ में किया विशाल जनसभा को संबोधित, कार्यक्रम में जुटे हजारों लोग

रीवा :      जिले के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे जहां गुढ़वा स्थित मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के विकास में किसी भी तरह से मैंने कमी नहीं की है और आने वाले समय में भी विकास कार्य इसी तरह से होते रहेंगे। भाजपा सरकार रहते गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में चाहे सिंचाई परियोजना हो या फिर सोलर पावर प्लांट, टनल और अन्य विकास कार्य भाजपा सरकार बनने के बाद ही संभव हो पाया है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर गरीब मजदूर और किसान लाभान्वित हुआ है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने उत्कृष्ट कार्य किये है लाड़ली बहनों और बेटियों को आर्थिक सामाजिक रूप से सक्षम बनाया गया है। गुढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने गुढ़ विधानसभा की जनता को सर्व सुविधाओं से जोड़ा है। गुढ़ में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था ने जहां एक तरफ आम जनमानस को समृद्ध बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ जनजीवन को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि अगला मिशन गुढ़ विधानसभा की एक-एक इंच भूमि को सिंचित करना है व दूसरी तरफ युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता ने हिंदू समाज के लिए संकट पैदा किया है। लेकिन ऐसे सनातन विरोधियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है जिसका परिणाम प्रदेश व गुढ़ विधानसभा में जनता 17 नवंबर को अपने मत का प्रयोग करके देगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी, बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश विधायक शीतला पटेल, माया पटेल, बालेंद्र शुक्ला, सुरेश त्रिपाठी, राजगोपाल मिश्रा चारी, विशंभर नाथ पटेल, मुनिराज पटेल, तीनों मंडल अध्यक्ष कपूर चंद्र सोनी, उपेंद्र सिंह, प्रदीप त्रिपाठी, भाजपा नेत्री अंजू मिश्रा, विमलेश मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आम जनता जनार्दन उपस्थित रही।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.