चाकघाट CMO पर गंभीर आरोप,महिला कर्मचारी को संबंध बनाने के लिए दबाव? वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

रेवा - नौकरी बचाने के बदले कथित रूप से निजी संबंध बनाने का दबाव, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो ने खड़े किए बड़े सवाल!नगर परिषद में महिला कर्मचारी की सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा पर सवाल,निष्पक्ष जांच की उठी मांग!
रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO शंकरधर पांडेय द्वारा एक महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर पर नौकरी सुरक्षित रखने के एवज में निजी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
वायरल ऑडियो सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। यदि रिकॉर्डिंग में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो मामला पद के कथित दुरुपयोग और कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी पर अनुचित दबाव बनाने से जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। वायरल ऑडियो की सत्यता जांच का विषय

हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिकॉर्डिंग कब और किन परिस्थितियों में तैयार हुई तथा उसमें मौजूद आवाजें वास्तविक हैं या नहीं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी और प्रशासनिक जांच जरूरी है। CMO का पक्ष सामने आना बाकी मामले में CMO शंकरधर पांडेय का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। वहीं,यदि संबंधित महिला कर्मचारी द्वारा औपचारिक शिकायत की जाती है तो प्रशासन के लिए मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सामने लाना महत्वपूर्ण होगा।

अब सवाल यह है कि वायरल ऑडियो में लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में नौकरी को लेकर महिला कर्मचारी पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया? या फिर मामला कुछ और है इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.