तेज प्रताप की गोद में बैठीं सारा गुरपाल, स्वरा भास्कर रह गईं हैरान

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ शुरुआत से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो में ‘पेंटहाउस’ और ‘बेसमेंट’ के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। इसी बीच शो के नए प्रोमो में ऐसा मजेदार पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

शो के नए टास्क के तहत बेसमेंट में रह रहे वर्कर्स को पेंटहाउस में प्रमोट होने के लिए ऑडिशन देना था। इसके लिए उन्हें शो के इस हफ्ते के ‘अल्टीमेट रूलर’ तेज प्रताप यादव के सामने अपनी परफॉर्मेंस देनी थी। ऐलान किया गया कि तेज प्रताप को जिस कंटेस्टेंट का प्रदर्शन सबसे ज्यादा पसंद आएगा, उसे पेंटहाउस में जाने का मौका मिलेगा।

ऑडिशन के दौरान पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर सारा गुरपाल ने बॉलीवुड गाने पर जोरदार डांस किया। लेकिन परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने अचानक तेज प्रताप यादव की गोद में बैठकर रोमांटिक अंदाज में डांस करना शुरू कर दिया। सारा ने मुस्कुराते हुए तेज प्रताप को ‘क्यूटी’ भी कहा। यह पूरा सीन देखकर पास में बैठीं स्वरा भास्कर हैरान रह गईं। प्रोमो में वह शरमाकर अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी सारा के इस अंदाज को देखकर दंग रह गए।

इसी बीच तेज प्रताप यादव का बेफिक्र अंदाज भी देखने को मिला। वह कहते नजर आए कि “बिहार में धमाल होने वाला है।” इसके बाद गौतम मजेदार अंदाज में कहते हैं कि बापूजी ने घर छोड़ने, मां ने पारो को छोड़ने और पेंटहाउस वालों ने जमीन ही छोड़ने को कहा है। वहीं, शो को लेकर यह भी चर्चा है कि प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही बेसमेंट में जा सकती हैं। हालांकि शो में आगे क्या बदलाव होते हैं, यह आने वाले एपिसोड में साफ होगा। शो के पहले ही हफ्ते में ‘अल्टीमेट रूलर’ बनकर पावर में आए तेज प्रताप यादव लगातार सुर्खियों में हैं। ‘राइज एंड फॉल 2’ में हर नए टास्क के साथ मनोरंजन और ड्रामा का स्तर बढ़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.