राष्ट्रीय लोक दल के संगठन विस्तार अभियान को मिली गति

लखनऊ में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए एक भव्य सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव श्रीमती अनीता यादव के अथक प्रयासों से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उषा मौर्य, रेणुका वर्मा, राम लोटन एवं अंजू रावत सहित कई लोगों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ने का निर्णय लिया।

मुख्य अतिथि रोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियां हमेशा किसानों और व्यापारियों के हित में रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान आर्थिक परिवेश में छोटे और मध्यम व्यापारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में राष्ट्रीय लोकदल उनकी आवाज बनकर खड़ा है। सरकार द्वारा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा, सरल कर व्यवस्था और व्यापार को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी व्यापारियों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश यादव ने की, जबकि संचालन रामवती तिवारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल, तराई क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पी.के. पाठक, प्रदेश महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, प्रदेश सचिव सुजाता चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.