लिफ्ट देने के बहाने से की युवक से 8000 की लूटपाट-
PRAKHAR SHUKLA
जनपद सुल्तानपुर के शिवगढ़ थाना के सराय रजई के गाँव केशा पट्टी के निवासी मेवालाल के साथ दो पल्सर बाइक सवार ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बीते बुद्धवार यानी 12 नवंबर को मेवालाल पानीपत में नौकरी करते थे , वह सराय रजई में भतीजे की शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे।
अचानक सुनसान खड़ंजे की तरफ मोड़ दी गाड़ी-
देर शाम होने की वजह से वे मोड़ पर ही रुक कर साधन का इंतजार करने लगे। तभी दो बाइक सवार उन्हें लिफ्ट देते हैं और ये बताते हैं की वो भी उसी तरफ ही जा रहे हैं। बदमाशों ने रास्ते में एक खडंजे की तरफ गाड़ी मोड़ दी पूछने पर उन्होंने बताया की एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे हैं।
सुनसान रास्ते पर पहुँच कर बदमाशों ने बाइक रोकी और अपना बैग गिरा दिया , उसके बाद मेवालाल से बैग उठाने को कहा जैसे ही वे अपना बैग देकर बाइक से नीचे उतरते हैं बदमाश उन्हें झांसा देकर सुल्तानपुर की ओर फरार हो जाते हैं।
सीसीटीवी और स्वाट टीम की मदद से धर पकड़ जारी-
घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर कर की जिसके बाद सराय रजई थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने मदाफरपुर और सराय रजई बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से फुटेज निकालकर खोजबीन शुरू कर दिया है ।एसीपी शैलेन्द्र लाल , सीओ सिटी प्रशांत राज और स्वाट टीम ने पीड़ित से मिलकर आरोपियों को जल्द पकड़े जाने का विश्वास दिलाया।


No Previous Comments found.