अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहतास डीएम की पहल, 2 नगर निकायों में बने महिला शौचालय

रोहतास - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोहतास जिले की जिलाधिकारी (डीएम) उदिता सिंह ने महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जिले के 12 नगर निकायों में महिला शौचालयों का निर्माण कराया है। यह कदम महिलाओं को स्वच्छता और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जिले की हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुविधा का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की कमी के कारण महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए जिले के 12 नगर निकायों में महिला शौचालयों का निर्माण किया गया है, ताकि महिलाएं बिना किसी असुविधा के स्वच्छता का लाभ उठा सकें। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने जिले की सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार नए कदम उठा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार महिलाओं का हक है, और यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास है। महिला सशक्तिकरण सिर्फ आर्थिक या सामाजिक रूप से मजबूत बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी बेहद जरूरी है। महिलाओं में खुशी, प्रशासन की पहल की सराहना महिला दिवस के अवसर पर इस विशेष पहल से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है। स्थानीय महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने डीएम के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। महिलाओं ने कहा कि यह कदम उनके लिए बेहद लाभदायक होगा और वे अब सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता की चिंता किए बिना आसानी से आ-जा सकेंगी। इस पहल से रोहतास जिला महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुका है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे भी महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर नए कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्टर - पंकज कुमार
No Previous Comments found.