शिव शंकर भोलेनाथ संघ पूजा कमिटी द्वारा होली हुड़दंग मटका फोड़ महोत्सव का आयोजन

रोहतास : सासाराम नगर निगम के लखनुसराय मोहल्ले में आज शिव शंकर भोलेनाथ संघ पूजा कमिटी, के द्वारा भव्य होली हुड़दंग मटका फोड़ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नगर पूजा समिति, रोहतास सासाराम की ओर से कार्यक्रम में विशेष रूप से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुरस्कार वितरण के माध्यम से बच्चों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इस महोत्सव की अध्यक्षता नगर पूजा समिति के लाइसेंसी विक्रम सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी प्रेम बढ़ता है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करते रहने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं अजय सिंह (कार्यकारी महामंत्री, नगर पूजा समिति) उपस्थित रहे। साथ ही उप मेयर सत्यवती देवी, शेखर सिंह, बलजीत सिंह, राम इकबाल सिंह, सिविल यादव, भिखारी रजक, उमाशंकर चौरसिया, पंकज कुमार, शिवानंद कुमार समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की सफलता में पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के दौरान सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली के रंगों में सराबोर होकर इस पर्व का आनंद उठाया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने कई स्तरों पर मुकाबला किया, और विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन हर वर्ष किए जाएंगे ताकि संस्कृति, परंपरा और भाईचारे को मजबूती मिले। कार्यक्रम के समापन पर भव्य प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह महोत्सव समाज में सौहार्द और उत्सवप्रियता का प्रतीक बना और लोगों ने इसे भव्य और सफल आयोजन करार दिया।
रिपोर्टर : पंकज कुमार
No Previous Comments found.