रोहतास में मद्य निषेध एवं NCORD समिति की अहम बैठक, शराब व नशा उन्मूलन पर कड़ा एक्शन प्लान तय

रोहतास : जिला मुख्यालय रोहतास में आज मद्य निषेध एवं एनसीओआरडी (NCORD) से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय रोहतास ने की। बैठक में जिले में शराब, ताड़ी तथा अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान डीपीएम जीविका को यह निर्देश दिया गया कि जिले में ताड़ी एवं शराब से जुड़े व्यक्तियों को सतत जीविकोपार्जन से जोड़ा जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री नीरा संबंधन योजना के तहत नीरा टैपर्स की पहचान तेज़ी से पूरी की जाए। अधिक से अधिक नीरा संग्रहण (Collection) सुनिश्चित किया जाए और नीरा प्रोडक्शन ग्रुप का गठन करते हुए टैपर्स को प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। पुलिस विभाग और मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को यह सख्त हिदायत दी गई कि जिले में शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कच्चा स्प्रिट और नकली शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने के लिए छापेमारी की संख्या बढ़ाने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। अधिकारियों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी कीमत पर जिले में जहरीली शराब की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। बैठक में वाहन अधिहरण और नीलामी प्रक्रिया को तेज करने का भी निर्देश दिया गया। विशेष लोक अभियोजक, रोहतास को यह आदेश दिया गया कि स्प्रिट वाले अभियुक्तों को त्वरित सजा दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक, रोहतास ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को लंबित वाहन अधिहरण प्रस्तावों को शीघ्र पूरा करने तथा शुद्ध बची शराब का विनष्टिकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वाहन मूल्यांकन हेतु चिह्नित वाहनों की पहचान प्रक्रिया में भी तेजी लाने का आदेश दिया गया। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा, अफीम तथा अन्य मादक पदार्थों की अधिक मात्रा में बरामदगी के मामलों पर भी चर्चा हुई। एनसीओआरडी की बैठक में तय किया गया कि मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु ‘Backward and Forward Linkage’ की जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में कृषि पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, वनमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) रोहतास को निर्देश दिया गया कि वे जनजागरूकता फैलाने के लिए अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाएं। साथ ही औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि दवा दुकानों की नियमित रूप से जांच कर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस बैठक में जिलाधिकारी रोहतास, पुलिस अधीक्षक रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलास्तर पर इस तरह की सख्त पहल से स्पष्ट है कि प्रशासन शराबबंदी और नशामुक्ति के प्रति पूरी तरह गंभीर है और आने वाले समय में इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर स्तर पर कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जायगा। 

रिपोर्टर : पंकज कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.