लखनऊ: उत्तरायणी पद यात्रा आज, महानगर क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट; निकलने से पहले देख लें ये रूट चार्ट-


लखनऊ: उत्तरायणी पद यात्रा आज, महानगर क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट; निकलने से पहले देख लें ये रूट चार्ट-

लखनऊ।राजधानी लखनऊ में बुधवार को आयोजित होने वाली 'उत्तरायणी पद यात्रा' के मद्देनजर महानगर और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए लखनऊ पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पद यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या या आपात स्थिति में नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रमुख डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग:

यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए निम्नलिखित रास्तों पर आवाजाही बदली गई है:-

रहीम नगर से क्लासिक चौराहा: रहीम नगर की ओर से आने वाले वाहन अब सीधे क्लासिक चौराहा नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को वायरलेस चौराहा से पीएसी हेड तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त वाहन छन्नी लाल चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुँच सकेंगे।
लेखराज मार्केट से निशांतगंज: लेखराज मार्केट से निशांतगंज की ओर जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यात्रियों को पेट्रोल पंप कट से यू-टर्न लेकर पीएसी हेड तिराहा वाले रास्ते का उपयोग करना होगा।
सिकंदराबाद चौराहा से खाटू श्याम मंदिर: सिकंदराबाद चौराहे से खाटू श्याम मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा। इस ओर जाने वाले वाहनों को पेपर मिल तिराहा होकर भेजा जाएगा।

 

यात्रियों के लिए सुझाव:
पुलिस प्रशासन ने वाहन स्वामियों को सलाह दी है कि वे कार्यक्रम के दौरान महानगर क्षेत्र में जाने से बचें और यदि आवश्यक हो, तो डायवर्जन प्लान को ध्यान में रखकर ही घर से निकलें। मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि जाम की स्थिति न बने।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.