मारुति मानेसर मज़दूरों के दमन के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला दहन

रुद्रपुर - गांधी पार्क में 1 फरवरी, 2024: मारुति सुजुकी मानेसर के अस्थाई मज़दूरों का तीन दिनों से लगातार पुलिस दमन व अवैध गिरफ्तारियों के विरोध में श्रमिक संयुक्त मोर्चा ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में मारुति मज़दूरों के साथ एकजुटता प्रदर्शित हुई और हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया गया।वक्ताओं ने कहा कि मारुति सुजुकी अस्थाई मज़दूरों ने मारुति प्रबंधन के अन्यायपूर्ण कृत्यों को उजागर करते हुए जैसे ही अपनी मांगों को बुलंद किया, जापानी सुजुकी प्रबंधन के इशारे पर हरियाणा की भाजपा सरकार और उसका पूरा अमला एकबार फिर मज़दूरों के दमन पर उतर पड़ा है। 30 जनवरी को मज़दूरों के 'मानेसर चलो' कार्यक्रम और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को को असफल बनाने के लिए 29 जनवरी से ही पुलिस ने मानेसर तहसील स्थित धरना स्थल को तहस-नहस किया। 30 जनवरी को भारी गिरफ्तारियों हुईं। 31 जनवरी को एएलसी की वार्ता थी। लेकिन वार्ता के लिए बुलाकर प्रशासन ने मज़दूरों को गिरफ्तार कर लिया। वक्ताओं ने कहा कि मारुति के ठेका, कैजुअल और तरह तरह के ट्रेनी मजदूर नियमितीकरण की माँग पर आंदोलित थे। वे कंपनी के मनमर्जी रखने और निकालने की नीति के खिलाफ थे। विगत चार माह से आईएमटी मानेसर तहसील पर 13 साल से बर्खास्त मारुति मज़दूरों का धरना चल रहा था। जापानी प्रबंधन और भाजपा सरकार ने इससे निपटने के लिए दमन का रास्ता अपना रही है। मज़दूरों के पक्ष में धरना देने के कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन ने धारा 144 लगाकर मज़दूरों को खदेड़ने लगी और खुली आतंकी कार्यवाही में लग गई, जो घोर निंदनीय है। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार मारुति सुजुकी के जापानी मालिक सुजुकी को पद्मविभूषण सम्मान दे रही हैं और दूसरा तरफ नौकरी के अधिकार मांगने वाले मजदूरों पर कहर बरपाया जा रहा है। इससे इन सरकारों और पूंजीपतियों के साठगांठ साफ नजर आ रही है। इसलिए हम सिड़कुल रुद्रपुर के मज़दूर मारुति मज़दूरों के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर दमन के खिलाफ मज़दूर एकता को बुलंद कर रहे हैं। प्रदर्शन में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी, महासचिव चन्द्र मोहन लखेड़ा, इंकलाबी मजदूर केन्द्र के शहर सचिव दिनेश चन्द्र, CSTU से सहसचिव धीरज जोशी, मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) से सुरेन्द्र सिंह नेस्ले कर्मचारी संगठन से अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा, एल जी बी वर्कर्स से अध्यक्ष गोविंद सिंह , इंटरार्क मजदूर संगठन पंतनगर से अध्यक्ष दलजीत सिंह, इंटरार्क मजदूर संगठन किच्छा से अध्यक्ष हृदेश कुमार , करोलिया लाइटिंग इम्प्लाइज यूनियन से अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

रिपोर्टर - एम सलीम खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.