तेरा तुजको अर्पण: शामलाजी पुलिस ने गुम हुआ फोन खोजकर महिला को लौटाया”

अरावली : शामलाजी पुलिस ने ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान के तहत गुम हुआ एक मोबाइल फोन खोजकर उसके असली मालिक को वापस सौंप दिया। अरवल्ली जिले में मोबाइल से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण और गुम/चोरी हुए फोन को खोजकर नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में पुलिस ने तकनीक की मदद से एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल ट्रेस किया और उसे वापस कर दिया। मोबाइल मिलने पर मालिक ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : हिमांशु पगी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.