तलोद में प्रवेशोत्सव के तहत बच्चों का नामांकन, बालिका शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर

साबरकांठा - बालिका शिक्षा एवं उन्नति प्रवेशोत्सव के अंतर्गत साबरकांठा जिले के तलोद तालुका के उजेडिया,जोरजीना मुवाड़ा,अहमदपुरा,लवारी एवं बडोदरा गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में उद्योग एवं खान विभाग की अवर सचिव योगिनाबेन पटेल एवं संपर्क अधिकारी विपुल पटेल, सी.आर.सी बड़ोदरा एवं उस क्षेत्र के एस.एम.सी अध्यक्ष, जिला सदस्य, तालुका सदस्य की उपस्थिति में आंगनवाड़ी, बालवाटिका,कक्षा 1,कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 11 एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। जिसमें योगिना पटेल ने सभी अभिभावकों से बालिका शिक्षा एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों का अनुरोध किया एवं एक भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे यह समझाइ दी। सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

रिपोर्टर : दिलीप परमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.