तलोद नगर पालिका में 80 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
साबरकांठा : तलोद नगर पालिका अध्यक्ष रमीलाबेन चावड़ा ने इस स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झंडा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस देशभक्ति भरे माहौल में अध्यक्ष रमीलाबेन ने वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया।
इस कार्यक्रम में तलोद नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,कार्यकारी अध्यक्ष, नगरसेवक, तलोद नगरपालिका चीफ ऑफिसर, संगठन के सभी पदाधिकारी, नगर पालिका के सभी कर्मचारी और तलोद शहर के नागरिक मौजूद रहे और तिरंगे को सलामी देकर जय हिंद वंदे मातरम् भारत माता की जय के साथ राष्ट्रीय गीत गाये।
इस स्वतंत्रता दिवस पर रमीलाबेन ने कहा कि। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के सफल नेतृत्व में देश तरक्की और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। वे हमेशा विकास में सबसे आगे रहे हैं। हमें भी अपने शहर को विकास की ओर आगे बढ़ाने के लिए संकल्प करें हमें एक नगर पालिका के रूप में हमारा मुख्य काम सिर्फ सड़क, पानी या सीवरेज की सुविधा देना नहीं है। हमें एक डेवलप्ड शहर बनाना है जहाँ साफ़-सफ़ाई हो, पीने के पानी का अच्छा सिस्टम हो, ड्रेनेज का अच्छा सिस्टम हो, हरियाली हो,बच्चों के खेलने की जगह हो, बुज़ुर्गों के लिए अच्छा माहौल हो और हर नागरिक को अच्छा जीने के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो
इसके लिए नगर पालिका के साथ-साथ सभी नागरिकों को सहयोग करना चाहिए और शहर का सही विकास हो सके। तो आइए हम सब मिलकर अपने शहर को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लें और इसे एक साफ़, हरा-भरा, सुरक्षित, सुंदर और मॉडर्न शहर बनाएँ।
रिपोर्टर : दिलीप परमार
No Previous Comments found.